फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन का झंडा लेकर चलने वाला ही सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा : आचार्य कृष्णम

Sun, 09 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी और कांग्रेस पार्टी की हार पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने दो टूक कहा की यह सनातन का दौर है, जो सनातन का झंडा हाथ में लेकर चलेगा, वही सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा।
विज्ञापन

देवबंद में शनिवार को भाजपा नेता प्रमोद त्यागी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कुछ दिनों से सनातन के विरोधियों के पास चले गए थे। जो वामपंथियों और उसकी विचारधारा पर चल रहे थे। सनातन को मिटाना चाहते थे और सनातन को गाली देते थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें सबक सिखाया है, जनता ने जो फैसला किया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए।
कांग्रेस की हार पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी हैं, कांग्रेस का कुछ हो नहीं सकता और और राहुल को कांग्रेस से कोई हटा नहीं सकता। कहा कि अंगूर खट्टे हैं कि मिसाल पर अब राहुल गांधी कहेंगे कि ईवीएम खराब है। उनके हक में फैसला होता है तो कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र जिंदा है, हक में फैसला न हो तो कहते हैं लोकतंत्र मर गया। उन्होंने राहुल से सवाल किया कि वे बताएं कि लोकतंत्र जिंदा हैं या मर गया। अगर मर गया तो संसद में क्यों बैठे हो। राहुल ने रिजल्ट से पूर्व चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें