फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला और पांवधोई नदी का होगा जीर्णोद्धार, जल्द तैयार होगी डीपीआर

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला और पांवधोई नदी के जीर्णोद्धार की कवायद ने गति पकड़ ली है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत तीन सदस्यीय टीम ने दोनों नदियों का भ्रमण किया है। टीम सर्वे के आधार पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, ढमोला और पांवधोई नदी महानगर की लाइफलाइन है। यह महानगर के बीचों-बीच से होकर गुजर रही है। इन नदियों में महानगर के कई गंदे नालाें का पानी गिरता है। शहरवासी भी इनमें कूड़ा डाल देते हैं, जिससे यह नदियों लगातार प्रदूषित हो रही हैं। जिला प्रशासन की पहल पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत इन दोनों नदियों को साफ करने का बीड़ा उठाया गया है। इसके तहत महानगर के नालों का पानी टैप करके एसटीपी बनाया जा रहा है, जिससे नालों के पानी को शुद्ध किया जाएगा।
इसके साथ ही नदियों में जमी सिल्ट, कूड़े की सफाई कराई जाएगी। टीम इन नदियों का सर्वे करके सुंदरीकरण और रिवर बैंक बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाएगी। इसके आधार पर इन दोनों नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया जाएगा। सर्वे के लिए आई टीम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ नदियों के जीर्णोद्धार और विकास को लेकर मंथन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें