फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Feb 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस चौकी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने से टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

 
सीडकी निवासी करीब 36 वर्षीय ललित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह शुक्रवार रात करीब नौ बजे सहारनपुर से अपनी ऑटो रिक्शा लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान सीडकी पुलिस चौकी के निकट सर्विस रोड से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोग ललित को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान पंचायत में खूब चला राजनीति का ‘हल’, आयोजन का सेहरा रालोद के सिर

वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के साले आकाश ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें