फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन का जनता कर्फ्यू, राशन खरीदा महीने भर का

विज्ञापन
फल मंडी बंद होने की सूचना पर फलो की खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एक दिन का जनता कर्फ्यू, राशन खरीदा महीने भर का
विज्ञापन

सहारनपुर। पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के लिए 22 मार्च को शहर की नवीन सब्जी मंडी में फल, सब्जी, अनाज, दाल, गुड़ से लेकर अन्य सामान की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। मंडी के आढ़तियों ने फैसला किया है कि वे कारोबार बंद रखेंगे। इस मंडी में 500 से अधिक आढ़ती हैं और यहां रोजाना ढाई करोड़ से अधिक का कारोबार किया जाता है। जनता कर्फ्यू केवल एक दिन के लिए है, लेकिन मंडी में लोगों ने महीने भर के लिए आलू, प्याज और अन्य सब्जी खरीद ली।
फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल सिंह चावला ने बताया कि कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। 22 मार्च को पूरी मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस मंडी में थोक विक्रेता, फुटकर विक्रेता, फेरी वाले, पल्लेदार, दुकानदार, सफाई कर्मचारी, आढ़ती दुकानों के सहायक, ट्रांसपोर्ट से जुड़े चालक, परिचालक, क्लीनर, हेल्पर से लेकर अन्य तरह के करीब 10 हजार से अधिक कर्मचारी यहां के कारोबार से जुड़े हैं। इसलिए वे भी नहीं आएंगे।
विज्ञापन

अनाज मंडी विक्रेता एसोसिएशन के मदन मोहन मित्तल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कुछ प्रचार गाड़ियां लगवाई गई हैं। मंडी से जुड़े आढ़तियों के साथ ही अन्य लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि वे जनता कर्फ्यू के दौरान सहयोग करें। मंडी के अन्य आढ़तियों राधेश्याम, राजेंद्र कुमार, आदिनाथ सहित अन्य लोगों ने भी कोरोना से बचने की अपील की।
फल, सब्जी खरीदने को उमड़े लोग
नवीन सब्जी मंडी से लेकर जामा मस्जिद, दिल्ली रोड, खलासी लाइन सहित अन्य जगहों की मंडियों पर लगातार तीसरे दिन आलू, प्याज, गोभी सहित अन्य सब्जी और अन्य सामान खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

आलू-प्याज के लिए सबसे अधिक दौड़े
मंडी के अधिकतर आढ़तियों ने माना कि कुछ दिन से फल, सब्जी सहित अन्य सामान की खरीद बढ़ी है। मंडी में थोक रेट में आलू 90 से 100 रुपये प्रति पांच किलो, प्याज 90 से 100 रुपये प्रति पांच किलो, टमाटर 20 रुपये किलो, अदरक 80 रुपये, अनार 130 रुपये किलो, अंगूर 100 रुपये किलो, पपीता 30 से 55 रुपये किलो तक बिका। आलू और सब्जी के दाम में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन फलों के दाम पहले से 10 से 15 रुपये तक बढ़े हैं। वहीं मंडी में खरीदारी करने आए लोगों का कहना था कि यदि कुछ दिन घरों में ही रहने के हालात बनते हैं तो भी आलू और प्याज ऐसी सब्जियां हैं, जो लंबे समय तक टिक सकती हैं। इसलिए इन खरीद ज्यादा है।

कोरोना वायरस से बेखबर बिना मास्क के बाजारों में खरीददारी करता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें