फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवासों से कब्जा हटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिकित्सा विभाग के सरकारी आवासों का गलत तरीके से आवंटन कराकर रह रहे कर्मचारी अब बाहर होंगे। उनकी जगह जरूरतमंद और पात्र कर्मचारियों को आवासों का आवंटन होगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी कर आवासों की मौजूदा स्थिति और वहां रह रहे लोगों के बारे में जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग के एक चिकित्साधिकारी ने बताया अस्पताल परिसर में 150 से अधिक आवास हैं। नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल परिसर में भी करीब दस सरकारी आवास हैं। इनके अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी आवास बने हैं। खास बात यह है कि आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को आवासों का आवंटन नहीं हो सकता है, मगर चिकित्सा विभाग में अधिकारियों ने बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों केे आवास आवंटित किए हुए हैं। इनके अलावा कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो सेवानिवृत्त होने के बाद भी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिनका स्थानांतरण बाहर हो गया है, मगर उनके परिवार आवास में रह रहे हैं। नतीजा यह है कि जो कर्मचारी जरूरतमंद हैं और पात्र हैं वह आवास के लिए भटक रहे हैं। बाहर महंगे दाम पर किराए पर मकान लेकर रहने को मजबूर हैं। आवास सही कर्मचारियों को मिलें। इसके लिए सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर सरकारी आवासों में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी देने को कहा है। इसके बाद से गलत तरीके से रह रहे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
इनको मिल सकता है आवास
स्थायी या संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों को ही आवासों का आवंटन हो सकता है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी काम कर रहे हैं, जिन्होंने सेटिंग कर आवासों का आवंटन अपने नाम कराया हुआ है।
विज्ञापन

सरकारी आवासों में कई कर्मचारियों के गलत तरीके से रहने की जानकारी मिली है। इस संबंध में संबंधित चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी देने को कहा गया है। जो भी कर्मचारी गलत तरीके से रह रहे हैं, उन्हें बाहर कर जरूरतमंद और पात्र कर्मचारियों को आवासों का आवंटन किया जाएगा। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें