-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है सहारनपुर महायोजना- 2021 के ड्राफ्ट प्रारूप से जुड़ा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अमृत योजना के कंवर्जन/रिवीजन के तहत जीआईएस (जियोग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम) प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई सहारनपुर महायोजना -2031 का ड्राफ्ट प्रारूप तैयार है। इसे तीन जनवरी 2022 को हुई 64वीं बोर्ड बैठक में स्वीकृति भी मिल चुकी है। यदि किसी व्यक्ति को इस पर आपत्ति है तो वह छह फरवरी तक दर्ज करा सकता है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि ड्राफ्ट प्रारूप के संबंध में विज्ञापन सात जनवरी को प्रकाशित कराया जा चुका है। इसके अलावा जन सामान्य के लिए इसकी प्रति मंडलायुक्त कार्यालय, सहारनपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय, कलक्ट्रेट, नगर निगम परिसर, एसडीएम सदर, एसडीएम नकुड़ और एसडीएम रामपुर मनिहारान के कार्यालय में चस्पा की गई है। कोई भी व्यक्ति विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद 30 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। उसके बाद आने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने महानगर के नागरिकों से ड्राफ्ट प्रारूप पर सुझाव देने की अपील की है, जिससे उसमें सुधार किए जा सके।