फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनक्यूएएस टीम ने दिए कई सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया। अंतिम दिन टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी बनवाने तथा नगर निगम से एसटीपी व जनसुविधा के लिए बेंच आदि रखवाने की सुझाव दिया। साथ ही अस्पताल के रखरखाव, पेयजल आदि के लिए भी सुझाव दिए।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल ने एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए पहली बार आवेदन किया है। इसके तहत दो सदस्यीय टीम सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची थी। दो सदस्यों में लखनऊ से राजकीय परामर्शदाता डॉ. कमल मिश्रा और मुरादाबाद से मंडलीय परामर्शदाता प्रशांत शामिल थे। दोनों अधिकारियों ने तीन दिन तक अस्पताल में रहकर तमाम व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं तथा संसाधनों का जायजा लिया। तीसरे दिन बुधवार को दोनों सदस्य अस्पताल मैनेजर विक्रांत तिवारी के साथ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिले। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में पुलिस चौकी बनाए जाने की जरूरत बताई। साथ ही अस्पताल से निकलने वाले तरल कचरे के लिए एसटीपी स्थापित कराने, मरीजों और तीमारदारों के लिए बेंच लगवाने तथा अस्पताल के भवन की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था आदि दुरुस्त कराने का सुझाव दिया। अस्पताल के मैनेजर विक्रांत तिवारी ने बताया कि टीम अपनी रिपोर्ट लखनऊ जाकर सौंपेगी। इसके बाद अस्पताल का प्रमाण पत्र जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें