फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया संस्करण के लिए भी
विज्ञापन

भगवानपुर स्थित फैक्टरी से ड्यूटी से लौटते समय काली नदी चेकपोस्ट पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

भगवानपुर रोड काली नदी चेकपोस्ट पर बुधवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने भगवानपुर स्थित फैक्टरी से ड्यूटी करके लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप (25) पुत्र शिवप्रताप यादव निवासी बलिया की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी सुमित पुत्र गुरुदयाल निवासी ढाला चोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें