फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जीआईसी ग्राउंड में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांधी पार्क मैदान में लगने वाली पटाखों और आतिशबाजी की दुकानें अब जीआईसी मैदान में लगेंगी। गांधी पार्क में दीपावली मेला लगने के चलते ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी (आयुध) विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि गांधी पार्क मैदान में लगने वाली अस्थायी आतिशबाजी की दुकानें अब जीआईसी ग्राउंड में लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जीआईसी ग्राउंड में पर्याप्त दूरी बनाते हुए दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
तहसील नकुड़ क्षेत्र में चार स्थानों पर बिकेंगे पटाखे
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दीपावली पर्व पर तीन दिन के लिए ऑनलाइन अस्थायी आतिशबाजी की बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं। उन्होंने तहसील नकुड़ क्षेत्र के तहत चार स्थानों पर पटाखे बेचने के लाइसेंस जारी किए हैं। प्रभारी अधिकारी (आयुध) विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें थाना नकुड़ के रामलीला भवन, थाना सरसावा के डीसी जैन इंटर कॉलेज, थाना गंगोह के ककराली सरोवर कस्बा और थाना तीतरों के सरस्वती इंटर कॉलेज में अस्थायी आतिशबाजी के लाइसेंस निर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें