फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा कार्यक्रम से आएगा शिक्षकों और शिक्षा में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक के बाद अब माध्यमिक विद्यालयों में निष्ठा कार्यक्रम संचालित होगा। जनपद के सभी राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दीक्षा ऐप के जरिए पंजीकरण के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि निष्ठा कार्यक्रम में पहले शिक्षकों का चहुंमुखी विकास होगा, जिसके बाद शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकेगी।
विज्ञापन

निष्ठा कार्यक्रम एनसीईआरटी के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित किया जा रहा है। निष्ठा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की शुरुआत एक अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है। बेसिक शिक्षा में परिषदीय एवं एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों का प्रशिक्षण हो चुका है। अब कक्षा छह से 12वीं तक के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसमें राजकीय और एडेड हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों को शामिल किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को विभाग की ओर से दीक्षा ऐप पर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। पंजीकरण के बाद प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण चलेगा, जिसके 12 मॉड्यूल दिए गए हैं। एक-एक मॉड्यूल पूरा होता जाएगा और दूसरा मॉड्यूल शुरू होता जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद शिक्षकों का ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें उनको 70 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। 70 फीसदी अंक लाने के लिए उनको तीन मौके दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक नई चीजें सीखेंगे। दावा किया जा रहा है कि प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों का चहुंमुखी विकास होगा, जिसके बाद वह बच्चों को बेहतर औए तरीकों से पढ़ा सकेंगे।
शिक्षकों की संख्या
जनपद में 56 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज हैं, जिनमें करीब 255 प्रधानाचार्य और शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा एडेड हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों की संख्या 81 है, जिनमें 1200 से अधिक प्रधानाचार्य और शिक्षक कार्यरत हैं। इन सभी को दीक्षा ऐप पर पंजीकरण कराना है।
विज्ञापन

निष्ठा कार्यक्रम के लिए राजकीय और एडेड हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का प्रशिक्षण होना है। उक्त सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दीक्षा ऐप पर पंजीकरण करना है, जिसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक निर्देशित कर चुके हैं। काफी संख्या में पंजीकरण हो भी चुके हैं।
विज्ञापन

शोभा चौधरी, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें