जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि यह छात्र टेलिग्राम के जरिए आतंकी साहित्य का कई भाषाओं में अनुवाद करता था। अभी एनआईए और एटीएस की टीम मदरसे में ही मौजूद है। पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
बता देंं कि हाल ही में कर्नाटक में आईएस मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। जिसके बाद एनआईए और एटीएस ने ये कार्रवाई की है। वहीं एनआईए की रेड से इलाके में खलबली मची हुई है।
नाम बदलकर रह रहा था छात्र
चर्चा है कि छात्र फारुख मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है और आईएस माड्यूल का संदिग्ध है। देवबंद में नाम बदलकर रह रहा था। हालांकि इससे संबंधित सभी जानकारियों को जुटाने में एटीएस लगी है। वहीं, एसएसपी विपिन का कहना है कि एटीएस ने कार्रवाई की है। इससे ज्यादा अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।