फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीशू और वर्णिका प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर की दो बेटियों नीशू चौधरी और वर्णिका चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर्रहमान ने बताया कि क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नीशू चौधरी और वर्णिका चौधरी का चयन प्रदेश की सीनियर महिला वन-डे क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। दोनों बेटियां नागपुर में 31 अक्तूबर को होने वाले वन-डे क्रिकेट मैच में कर्नाटक के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। नीशू चौधरी पहले भी यूपी रणजी टीम का हिस्सा रही हैं। नीशू के प्रदर्शन को देखते हुए फिर से टीम में जगह दी गई है। नीशू मूल रूप से सरसावा के ग्राम झबीरन की रहने वाली है, उनके पिता किसान हैं। नीशू वर्तमान में रेलवे में नौकरी कर रही है, जो कानपुर में अभ्यास करती है।
वर्णिका चौधरी उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम की उप कप्तान हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज वर्णिका ने उत्तर प्रदेश के लिए काफी रन बनाए हैं। इसलिए वर्णिका को सीनियर टीम में जगह दी है। वर्णिका चौधरी गंगोह के गांव बीरा खेड़ी की रहने वाली हैं, उनके पिता प्राइवेट स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। दोनों खिलाड़ियों के यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चुने जाने से जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, राज कुमार राजू, अमित सेठी, पाल्ली कालरा, परविंदर सिंह, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, संजय, अर्जुन कुमार, रवीश राठी, तनवीर आदि ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें