फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव होगा सबसे सुंदर और स्वच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाए जाने के लिए पहली बार प्रधान बने जनप्रतिनिधियों को टिप्स दिए जाएंगे। इन ग्राम प्रधानों को गुजरात की आदर्श ग्राम पंचायतों का दौरा कराया जाएगा। ताकि यह भी अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने का तरीका सीख सकें।
विज्ञापन

जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 75 कार्य होने हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाना है। इसके तहत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को मेरा गांव होगा सबसे सुंदर और स्वच्छ का नाम दिया गया है। इसके तहत पहली बार ग्राम प्रधान बने 150 ग्राम प्रधानों को जिला पंचायत राज विभाग गुजरात के कई जिलों का दौरा कराएगा। वहां की आदर्श और विकसित ग्राम पंचायतें ग्राम प्रधानों को दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। जल्द इन प्रधानों को गुजरात भेजा जाएगा।
ग्राम पंचायतों में होने यह कार्य
-- गोबर धन योजना के तहत बायोगैस व सीएनजी बनाने को प्लांट लगेंगे
-- ग्राम सचिवालय विकसित किए जाएंगे
-- कूड़ा प्रबंधन का इंतजाम होगा
-- गांवों में पौधरोपण अभियान चलेगा
-- नए तालाब विकसित किए जाएंगे और पुरानों का सुंदरीकरण होगा
-- प्रत्येक ग्राम पंचायत नर्सरी विकसित की जाएगी
-- विद्यालयों की चहारदीवारी और गांवों में स्वच्छता को लेकर वाल पेंटिंग होगा
-- बरसात के जल को संरक्षित किया जाएगा
-- क्षतिग्रस्त 185 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प होगा
आदर्श ग्राम पंचायत बनाने को नए प्रधानों को गुर सिखाए जाएंगे। इसके अलावा कई कार्य ग्राम पंचायतों में कराने से पहले प्रधानों को टिप्स दिए जाएंगे। विभाग की ओर से इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। -आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें