फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच और हेलिपैड किए जा रहे तैयार, किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिसंबर को पुवांरका में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। इसके साथ ही जनसभा के लिए मंच और तीन हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन के साथ पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुवांरका में कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिंप सदस्य व उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर बिजेंद्र कश्यप, एमएलसी सरोजनी, क्षेत्रीय मीडिया संयोजक गौरव गर्ग, महामंत्री किशोर शर्मा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विपिन चौधरी, योगेंद्र पुंडीर, गोकरण दत्त शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसपी सिटी ने लिया जायजा
कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच के पीछे तीन हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। सोमवार को एसपी सिटी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

ड्रोन से रहेेगी नजर, नौ एसपी व 20 सीओ सहित बड़ी संख्या में फोर्स रहेगा तैनात
कार्यक्रम को लेकर पुलिस व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही नौ एसपी व 20 सीओ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इसको लेकर सोमवार को एसएसपी आकाश तोमर ने एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा सहित सीओ के साथ बैठकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी ने बताया कि अन्य जनपदों से भी फोर्स आएगा। कार्यक्रम स्थल पर नौ एसपी, 20 सीओ, 65 निरीक्षक, 330 सब इंस्पेक्टर, 50 हेडकांस्टेबल, 1550 कांस्टेबल, 258 अंडर ट्रेनिंग कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी को लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को लेकर 15 दरोगाओं 76 कांस्टेबलों को लगाया जाएगा।

पुवांरका में कार्यक्रम स्थल पर पंडाल का निरीक्षण करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

पुवांरका में कार्यक्रम स्थल पर पंडाल तैयार करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें