फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने पहुंचे नगर निगम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ईद उल फितर के मद्देनजर नगर निगम ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई और अन्य व्यवस्थाएं करने में जुटा है। पार्षद मंसूर बदर की मौजूदगी में नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को ईदगाह का दौराकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंसूर बदर ने बताया कि अंबाला रोड पर कारगिल गेट के सामने वाला मार्ग वाल्मीकि बस्ती और आनंद नगर आदि से होते हुए ईदगाह को जाता है। उक्त मार्ग की हालत खराब थी। कुछ समय पहले महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बाद निगम ने रेंच के पुल से मिगलानी बिल्डिंग से होकर आनंद नगर पुलिया तक के मार्ग को हॉट मिक्स से बनवाने के आदेश दिए थे। मार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। इससे आगेे वाल्मीकि बस्ती आनंद नगर में जलभराव है। रविवार को अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को मौके पर भेजा। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने सड़कों का जायजा लिया। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने नाला और आसपास के क्षेत्र की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद मंसूर बदर, भैरव मंदिर चौकी प्रभारी राहुल शर्मा, सैयद अनस, साद अली, नवेद उल हक, मारूफ बदर, शोएब, शारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें