सहारनपुर। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर में कई जगहों पर कीचड़ फैल गया, जिसकी वजह से वाहन भी पलट गए। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की शाम साढ़े चार बजे से दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत कोर्ट रोड पर तोड़कर छोड़ी गई सड़क पर कीचड़ फैल गया, जिसकी वजह से लोग को दिक्कत सामना करना पड़ा।
वहीं, अंबाला रोड पर ईदगाह के पास कीचड़ की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा खलासी लाइन, पुराना कलसिया रोड, खाताखेड़ी, रामनगर पठानपुरा, शारदानगर, मोहल्ला छत्ता जंबूदास, रानी बाजार, नखासा बाजार सहित अनेक इलाकों में कीचड़ व जलभराव की वजह से लोग परेशान नजर आए। वहीं, नगर निगम ने पिछले दिनों सभी नालों को साफ कराने का दावा किया, लेकिन उसके बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस है।
सहारनपुर में आयी बरसात के दौरान सड़क भरा पानी से से होकर गुजरते वाहन- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में तेज काली आंधी के सात आयी बरसात में लाईट जलाकर मल्हीपुर रोड़ से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में तेज काली आंधी के सात आयी बरसात में लाईट जलाकर मल्हीपुर रोड़ से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR
ईदगाह रोड़ बरसात से हुई कीचड़ में पल्टी ट्रोली- फोटो : SAHARANPUR