फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के स्कलों में रही मातृ दिवस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में महानगर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें बच्चों के साथ ही उनकी माताओं ने भी प्रतिभाग करते हुए खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

जनता रोड स्थित एक्मे ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंची सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज की प्रोफेसर गुंजल सहगल और आस्था शर्मा ने बच्चों को मां की महत्ता के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रियंका, अलिजा, प्रीति, सिया, नित्या आदि मौजूद रहीं। स्मॉल वंडर्स स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कविताओं के जरिए मां का गुणगान किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को स्कूल संचालिका सविता मखीजा ने मातृ दिवस की बधाई दी। केएलजी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि रहे यतेद्र कुमार गुप्ता ने सभी को मातृ दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में नवीन गुप्ता, सुलभा गुप्ता, मनोज कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे। किड्स हेवन स्कूल में आयोजित मातृ दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रबंधक हर्ष सिंघल ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में अधिराज, मनस्वी, आदित्य, मानवी, जाह्नवी, आराध्या आदि ने प्रस्तुतियां दी। बाल सुखदा मॉडल जूनियर हाई स्कूल में आयोजित मातृ दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए कार्ड बनाए थे। प्रधानाध्यापिका ने सभी बच्चों की सराहना की और मातृ दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें