फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने मारा छापा, 83 जगह बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत निगम ने अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को महानगर के कई इलाकों में सुबह चार बजे विद्युत निगम की टीमों ने चेकिंग कर 83 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इन पर 16.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार व अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने प्रवर्तन दल और पुलिस टीम के साथ शनिवार की सुबह चार बजे ईदगाह रोड, कमेला मोहल्ला कमेला कॉलोनी, निसार रोड, मदनपुरी कॉलोनी, नया बांस, झोटेवाला, नई बस्ती और गढ़ीमूलक में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 136 उपभोक्ताओं के घरों चेकिंग की गई, जिनमें से 83 उपभोक्ता विद्युत लाइन की केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन पर विद्युत निगम ने 16.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, विद्युत निगम की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच रहा। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि 83 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। विद्युत निगम का अभियान जारी रहेगा। बिजली चोरी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें