फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे मां बेटा यमुना में डूबे

विज्ञापन
यमुना नदी में मां बेटे की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। हरियाणा से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे मां-बेटा यमुना नदी में डूब गए। किनारे पर खड़े ग्रामीण ने उन्हें डूबते हुए देखकर गांव में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी पानी में तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर उनकी तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव छज्जा निवासी निर्देशो (38) पत्नी सतीश अपने बेटे सौरभ (12) को साथ लेकर यमुना नदी के उस पार हरियाणा की सीमा में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। लौटते समय नदी पार करने के दौरान सौरभ का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। उसे बचाते समय निर्देशो भी गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते सौरभ और निर्देशो पानी में डूब गए। किनारे पर खड़े एक ग्रामीण ने उन्हें डूबते हुए देखकर गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और हथनीकुंड चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उनकी पानी में तलाश कराई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
वे फोर्स के साथ घटनास्थल पर गोताखोरों की मदद से नदी में डूबी महिला और उसके बेटे की तलाश करा रहे हैं। बैराज से पानी भी बंद कराया गया है, लेकिन जिस जगह दोनों डूबे हैं, वहां पर गहरा कुंड है। उसमें पानी भरा हुआ है। गहराई ज्यादा होने के कारण गोताखोरों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार श्रोतीय थाना प्रभारी मिर्जापुर

किनारे पर मौजूद ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें