फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 42 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशिक्षण के तीसरे दिन 42 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें मंगलवार होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए गए, साथ ही अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) विजय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय के प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को इसमें 11 पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी प्रथम, 13 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 17 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों को मंगलवार को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराने के चेतावनी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार को अनुपस्थित रहने वालों में पीठासीन अधिकारी जसवीर सिंह, हरिओम सिंह, रवि भूषण कटारा, अंशुल गौड़, बुलबुल, हरिओम वालिया, जोगेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ब्रह्मदेव, संजय कुमार एवं दीपावली द्विवेदी, मतदान अधिकारी प्रथम जास्मीन कौर, मतदान अधिकारी द्वितीय अंकुश कुमार, अमित कुमार, आदेश कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, एनएम त्रिपाठी, ओमपाल सिंह, पंकज भारती, प्रतुल कुमार, अजय, शिल्पा साह, ऊषा गौर एवं राशिद अली अनुपस्थित रहे। इसके अलावा मतदान अधिकारी तृतीय में अनुपस्थित रहने वालों में प्रवीण, बलदेव, सोनू, पूरण प्रकाश, निपुण वर्मा, विजय पाल, इस्तखार अहमद, अशोक कुमार, विश्वास, अजीत, रामकिशन, नीटू कुमार, रमेशचन्द, रविन्द्र कुमार, अमित, विनोद एवं मुन्नालाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें