फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के मकान को दर्शाया मस्जिद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक प्रॉपर्टी डीलर ने ज्वालापुर (उत्तराखंड) में दूसरे के मकान को अपना बताते हुए मस्जिद दर्शा दिया। फर्जी कागजात तैयार करके उसे वक्फ घोषित कराने के लिए आवेदन कर दिया। आरोप यह भी है कि उसने मस्जिद के नाम पर चंदा उगाही भी शुरू करा दी थी। मामला खुलने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। जिसके बाद ज्वालापुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी अब्दुल हाफिज सहारनपुर के मोहल्ला खान आलमपुरा का रहने वाला है और प्रापर्टी डीलर है। उसके खिलाफ उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी जावेद आलम ने कोतवाली ज्वालापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें अब्दुल हाफिज के पुत्र मुस्तफा व मुजबता को भी आरोपी बनाया। आरोप है कि ज्वालापुर स्थित जावेद आलम के मकान को मस्जिद दर्शाते हुए वक्फ घोषित कराने की प्रक्रिया फर्जी कागजों के जरिये की गई। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के निरीक्षक ने जांच की तो सच्चाई सामने आई कि मकान अब्दुल हाफिज या उसके बेटों के नाम नहीं है। इसी के चलते बुधवार शाम ज्वालापुर थाना पुलिस ने खानआलमपुरा से अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मौके पर उसके पुत्र नहीं मिले। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि ज्वालापुर पुलिस आरोपी को पकड़कर कर ले गई। जांच में पता चला है कि मस्जिद के नाम पर आरोपी ने चंदा भी वसूला है, जिसके खिलाफ सिडकुल थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें