फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 को साधने की 80 मिनट में होगी कोशिश

Thu, 26 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Platform inspecting officer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी में विकास पर्व महारैली को संबोधित करेंगे। वह दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। विकास पर्व रैली को वह पूरे 80 मिनट यानी एक घंटा 20 मिनट देंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी की रैली को यूपी के मिशन-2017 का शंखनाद माना जा रहा है। विकास पर्व महारैली को लेकर देर रात प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तैयारियां चाक-चौबंद कर दी थी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी बृहस्पतिवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई की अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई जहाज में रवाना होंगे। उनका हवाई जहाज सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर चार बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगा।

चार बजकर 30 मिनट पर वह हेलीकॉप्टर से दिल्ली रोड स्थित कोसमोस मैदान पर बने रैली स्थल के लिए रवाना होंगे, जो चार बजकर 50 मिनट पर रैली स्थल के पास बने हैलीपेड पर लैंड करेंगे।

हैलीपेड से चार बजकर 55 मिनट पर वह रैली स्थल के लिए रवाना होंगे, जो ठीक पांच बजे रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। यहां वह विकास पर्व रैली में जनसमूह को संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपनी सरकार के दो साल के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

छह बजकर 20 मिनट पर वह रैली खत्म करेंगे। छह बजकर 25 मिनट पर वह कार्यक्रम स्थल से हैलीपेड के लिए निकलेंगे। छह बजकर 30 मिनट पर वह हैलीपेड पर पहुंचेंगे, जहां से छह बजकर 35 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। छह बजकर 55 मिनट पर वह सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

वहां से शाम सात बजे वह हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। बुधवार रात से एसपीजी ने रैली स्थल को खुद की निगरानी में ले लिया है। साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें