फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: मुख्यमंत्री योगी का वादा, जिले में विकास का खाका होगा तैयार, लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा

Wed, 05 Jan 2022 12:28 AM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ा और विकास का पूरा भरोसा दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने देवबंद की जनसभा में सहारनपुर के नागरिकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ा। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के साथ भरपूर विकास का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ और सहारनपुर में कोई फर्क नहीं समझता। प्रत्येक योजनाओं का लाभ सहारनपुर को भी मिला है। पूर्व की सरकारों में भेदभाव होता था। उन्होंने जनपद वासियों से लगाव दर्शाते हुए यहां तक कहा कि पांच साल में दर्जनों बार मैं सहारनपुर आया हूं, पूर्व मुख्यमंत्री शायद ही इतनी बार आए होंगे। उन्होंने एटीएस सेंटर के शिलान्यास के साथ ही जनपदवासियों को 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का भी तोहफा दिया, जिससे जिले के विकास का खाका तैयार होगा।

विज्ञापन


जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर और लखनऊ में कोई अंतर नहीं समझा। विकास के काम लखनऊ में कराए गए हैं तो सहारनपुर में भी विकास के कार्यों को गति दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधूरा था, जिसे पूरा कराया गया। दशकों से चली आ रही विश्वविद्यालय की मांग को भी गत माह आकर मां शाकंभरी देवी विवि का शिलान्यास करके पूरा किया है। अब मां शाकंभरी का नाम पूरी दुनिया में होगा। 

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां के काष्ठ कला उद्योग से पूरी दुनिया में सहारनपुर की पहचान होती है। इस उद्योग को भी बढ़ावा दिया गया। उसे ओडीओपी योजना में शामिल किया। सीएम ने विकास के लिए 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनपद वासियों का यह भी संदेश दिया कि जिले में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विधानसभाओं में कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम ने विधानसभा सहारनपुर नगर के 15, सहारनपुर देहात के आठ, बेहट के सात, दवेबंद के चार, गंगोह के 12, नकुड़ के छह और रामपुर मनिहारान के नौ विकास कार्यों समेत कुल 152.98 करोड़ के 61 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सहारनपुर नगर विधानसभा के 15, देहात के सात, देवबंद के 13, रामपुर मनिहारान के नौ, गंगोह के चार और नकुड़ के तीन समेत कुल 45.86 करोड़ रुपये के 51 विकास कार्यो का शिलान्यास किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें