इससे पहले शनिवार को जनता रोड खुर्द बस अड्डे के पास प्रेसवार्ता के दौरान पवन राव आंबेडकर ने कहा कि पार्टी हर जिले में सम्मेलन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोग सताए जा रहे हैं, ऐसे ही शोषित लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद की जा रही है। शोषित और वंचितों को शिक्षा, रोजगार और अच्छे स्वास्थ्य का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार में यह हो नहीं पा रहा है।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पूर्व में मोर्चा ने ही तय किया था कि यूपी में 100 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। अन्य सीटें गठबंधन के साथियों को देने की बात हुई थी, इसमें किसी भी तरह से धर्म और जाति के आधार पर आंकलन नहीं किया था।
शिवपाल सिंह यादव और चंद्रशेखर आजाद से भी बात हुई थी, लेकिन इनकी मंशा से जाहिर होता है कि ये भाजपा को हराने के लिए नहीं, बल्कि मुस्लिम और एससी को गुलाम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश के मुसलमानों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाने और डराने का काम किया। उनके जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मरगूब हसन, साजिद आदि मौजूद रहे।
वहीं ओवैसी के सम्मेलन के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई।