फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे लोगों को छह से 24 जून तक लगेगा कोविड टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण से छूटे लोगों को टीका लगाने के लिए जनपद में छह जून से अभियान चलेगा, जो 24 जून तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसके लिए दिन और स्वास्थ्य टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि कोविड टीकाकरण के अंतर्गत 16 जनवरी 2021 से तीन जून 2022 तक जनपद में कुल 54,64,527 लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें 28,99,672 लोगों ने पहली खुराक, 25,06,710 लोगों ने दूसरी खुराक और 58,145 लोगों ने बूस्टर खुराक ली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुपालन में कम कवरेज वाले लक्षित क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर छह जून से 24 जून तक प्रतिदिन (बुधवार/शनिवार को छोड़कर) अभियान चलेगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, 15-17 आयु वर्ग एवं 12-14 आयु वर्ग के अंतर्गत टीका लगने से से छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जागा। छूटे हुए लाभार्थियों को आशा एवं अन्य फ्रंटलाइन वर्कर द्वारा घर-घर दस्तक देकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बिना डॉक्टर के चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद कराया
सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजोरिया रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। यहां एक कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक के नाम का बोर्ड लगा था और वह भी मौजूद नहीं मिले। यानी अप्रशिक्षित और अयोग्य लोग अल्ट्रासाउंड कर भोले भाले मरीजों की जिंदगी और जेब से खिलवाड़ कर रहे थे। उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें