सहारनपुर: गंगोह में ट्रैक्टर पर यमुना नदी पर किए गए बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण करने के लिए जाते र
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने शुक्रवार को यमुना नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए 17 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन स्टड का निरीक्षण किया और साथ में मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी की बाढ़ से होने नुकसान को कम करने के लिए नदी का बहाव तटबंध बनाकर उतर से दक्षिण के बजाय पश्चिम से पूर्व की ओर कर दिया है, जिससे यमुना नदी की जलधारा का रुख बदलकर यूपी की तरफ हो गया है। इससे प्रति वर्ष यूपी के गांवों की हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो जाने से फसलें बर्बाद हो जाती है। गांव सनौली, कल्लरहेड़ी, नानूवाला, किशनपुरा आदि के किसानों की गुहार पर राज्यमंत्री विजय कश्यप के प्रयास से 17 करोड़ की लागत से स्टड बनाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप विभागीय अमले के साथ कल्लरहेडी पहुंचे और निर्माणाधीन स्टड का मुआयना किया। अब तक सात स्टड तैयार हो चुके हैं। मौके पर जाने के लिए राज्यमंत्री को ट्रैक्टर पर सवार होना पड़ा। उन्होंने हर हाल में किसानों की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विकास चंद्रा, एसडीओ विकास त्यागी व जेई योगेश कुमार उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक किरत सिंह व सत्यपाल सिंह आदि भी राज्यमंत्री के साथ रहे।
सहारनपुर: गंगोह में यमुना नदी के किनारे पर बाढ़ बचाव कार्य की अधिकारियों एवं ग्रामीणों से जानकार- फोटो : SAHARANPUR