फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व सीटों पर गरीब बच्चों को नहीं दे रहे दाखिला

विज्ञापन
सहारनपुर में हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना देते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। फीस माफी को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। सरकार की ओर से रिजर्व की गई 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को निजी स्कूलों द्वारा दाखिला न देने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरने के बाद अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि की तीन माह की फीस माफ किए जाने की मांग की। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में फार्म भरवाने के नाम पर 15-15 सौ रुपये लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में सरकार की ओर से 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं, लेकिन इस नियम को बड़ी संख्या में स्कूल नहीं मान रहे हैं। मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान गुलशमा, परवीन, जमीला, संदीप वालिया, मोहम्मद आलिम, नफीसा, राजू सुखीजा, हाजी मोहम्मद अहमद, चौधरी इकरार, राजकुमार, रवि, चौधरी रणवीर सिंह, चौधरी बिट्टू, जुगनू, यशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें