फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिलें चलने को तैयार, पिछले वर्ष का भुगतान अभी तक नहीं

Sat, 18 Oct 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के संबंध में कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें चलने को तैयार हैं। सरकार ने न तो गन्ना मूल्य बढ़ाया और न ही बकाये का भुगतान कराया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार से मांगों को पूरा कराना है। कृषि लागत बढ़ने, उत्पादन मूल्य घटने, समय पर भुगतान न होने, प्राकृतिक आपदाओं और आवारा पशुओं के प्रकोप ने किसान को आर्थिक रूप से कमजोर बना दिया है। खेती अब घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसान की मेहनत का उचित मूल्य और सम्मान उसे प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो। फसल बीमा योजना में सुधार की मांग की।
कृषि उपज पर एमएसपी को कानूनी दर्ज मिले। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति वर्ष हो। किसानों एवं आंदोलनरत व्यक्तियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस हो।
विज्ञापन

किसान संगठनों से नियमित संवाद की व्यवस्था की जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, श्यामवीर सैनी, बबलू, मुकेश, भाग सिंह, धर्म सिंह, शेर सिंह , रामवीर सिंह, रफल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें