सहारनपुर। मालवाहक वाहनों से लेकर टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली बाद नई सूची जारी होगी। संभागीय परिवहन विभाग ठेका गाड़ियों, मालवाहक वाहनों और निजी संचालकों की रूट बसों का किराया तय करता है। इसमें डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के हिसाब से अलग-अलग किराया निर्धारित है। नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाती है। वर्ष 2023 में विभाग की ओर से किराया सूची जारी हुई थी। दो साल बाद फिर से संभागीय परिवहन विभाग नई सूची को लेकर तैयारी कर रहा है। इसमें टेंपो, ऑटो, टैक्सी, 41 व 42 सीटर बस और डीलक्स बस का किराया किलोमीटर के हिसाब से तय होगा। इनके अलावा रूट बसों का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर से तय होता है।