फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों ने लगाई घर भिजवाने की गुहार

विज्ञापन
साढौली कदीम के क्वांरटीन सेंटर में घर भेजने की गुहार लगाते प्रवासी मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। क्षेत्र के पब्लिक इंटर कालेज में ठहराए गए प्रवासी मजदूरों ने जल्द घर भिजवाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही गंतव्यों को रवाना होने से पहले पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां बुलंदशहर, संभल, हाथरस, अलीगढ़ आदि जिलों के 65 प्रवासी मजदूरों को कोतवाली पुलिस ने ठहरा रखा है। मजदूर देवेश, प्रमोद, दिलीप, नत्थूराम, ओमवीर, चरण सिंह, महेश, ब्रजमोहन आदि ने बताया कि वे शिमला में मजदूरी करते थे। 13 दिन पूर्व शिमला से पैदल अपने गांव के लिए चले थे। मंगलवार को गंदेवड़ तिराहे पर पुलिस ने रोकने के बाद यहां भेज दिया। महिला अर्चना ने बताया कि अब तक न तो वे गंतव्य को जा पाए हैं और न ही बच्चों को पर्याप्त भोजन मिल रहा है। उसकी चार माह की बच्ची भी परेशान है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंदवाल ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। भोजन और गंतव्य की व्यवस्था प्रशासन करा रहा है। कोतवाली प्रभारी बेहट आनंद मिश्रा का कहना है कि कुछ मजदूरों को कल ही उनके गांव भिजवाया गया है। बाकी को भी जल्द भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें