फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा धड़ाम, ठंड से ठिठुरा जनमास

विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड और कोहरे के चलते दिन भर छाया रहा कोहरा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जनपद में बीते छह दिन से कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से धूप नहीं निकल पा रही है। शीतलहर लोगों को और परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकम तापमान में भी गिरावट है। इसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कंपकपी थम नहीं रही है। ठिठुरन कम करने के लिए लोग हीटर, ब्लोवर का सहारा ले रहे है।
विज्ञापन

जनपद में छह दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए। रोजाना कोहरा और बादल छाए हुए है। सोमवार की सुबह भी मौसम में घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 50 से 60 मीटर की रही। सुबह आठ बजे तक जमीन से कोहरा छट गया, लेकिन आसमान कोहरे से ही घिरा रहा। जिसकी वजह से छठे दिन भी दिन भर धूप नहीं निकल सकी। शीतलहर चलने की वजह से लोग दिन ही में अलाव सेकते नजर आए। साथ ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सर्दी की वजह से सप्ताह के पहले दिन भी बाजार ठंडे ही रहे। इसकी वजह से दुकानदारों में मायूसी है। शाम चार बजे के बाद ठंड और बढ़ गई। जिसकी वजह से लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 08 और अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस कारण सोमवार का दिन कोल्ड डे में शामिल रहा।

सहारनपुर में ठंड और कोहरे के चलते गर्म कपड़ो के सहारे बच्चो को वाहन पर लेजाते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रात के समय ठंड और शीत लहर के चलते अलाव के सहारे घंटाघर पर बैठे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें