फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र स्वीकृति के लिए छह से आठ अक्तूबर तक मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) के तहत सहारनपुर विकास प्राधिकरण छह, सात और आठ अक्तूबर को मानचित्र स्वीकृति के लिए मेगा कैंप लगाएगा। इच्छुक लोग कैंप में पहुंचकर मानचित्र स्वीकृत करा सकेंगे।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि कैंप शासन के निर्देश पर छह, सात और आठ अक्तूबर को मानचित्र समाधान का विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में विकास प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो मानचित्र स्वीकृति एवं मानचित्र स्वीकृति के लिए आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे। इस वर्ष अप्रैल से अभी तक कुल 233 ऑनलाइन मानचित्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 169 मानचित्र ऑनलाइन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इससे प्राधिकरण को कुल 2.6 करोड़ की आय हुई है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति के लिए जीएसटी अब नहीं लिया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
एक अवैध निर्माण सील, तीन जगह काम रुकवाया
विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को शहर में तीन जगहों पर अवैध निर्माणों को रुकवाते हुए मानचित्र स्वीकृत कराने को कहा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पुराना कलसिया रोड स्थित फैज ए आम नर्सरी के सामने एक व्यक्ति द्वारा चार दुकानें बनाई जा रही हैं। हौजखेड़ी में न्यू इरा स्कूल से आगे एक व्यक्ति द्वारा दो दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। अंबाला रोड पर एक व्यक्ति के द्वारा दस कमरों का छात्रावास बनवाया जा रहा है। तीनों निर्माण अवैध हैं, जिनको बंद कराते हुए मानचित्र स्वीकृत कराने को कहा गया है। इसके अलावा मोरगंज में एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से पुरानी दुकान तोड़कर नई दुकान बनाई गई है, जिसे सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें