फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: कविता का गला रेता फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, थाने पहुंचा पति, बेटा बना वजह

Tue, 22 Sep 2026 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। मायके पक्ष ने आरोपी को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब तीन घंटे हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
कविता का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर के खालसा मोहल्ले में सोमवार दोपहर मनीष ने अपनी पत्नी कविता (25) की हत्या कर दी और थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने चाकू से गला रेतकर और शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपी ने कविता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तेजाब से हमला करने के बाद हत्या की। 

विज्ञापन


मायके पक्ष ने हंगामा किया और आरोपी को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। पुलिस ने कविता का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने मायके पक्ष को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें: सियासत: सहारनपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं से करेंगे संवाद, 2027 को लेकर होगा मंथन

विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर निवासी सुखवीरी ने बताया कि उन्होंने बेटी कविता का विवाह वर्ष 2022 में मनीष से किया था। उनकी बेटी के दो साल का दिव्यांग बेटा उमंग और एक साल की बेटी सोना है। मनीष मजदूरी करता है। उसके माता-पिता भी उसके साथ रह रहे थे।

आरोप है कि उमंग के इलाज को लेकर दंपती में विवाद होता था। आरोपी कविता से अतिरिक्त दहेज की भी मांग करता था। मनीष कविता से कहता था कि उमंग का इलाज वह नहीं कराएगा। वह उसे इलाज कराने के लिए मायके छोड़कर आने का दबाव बनाता था। 

आरोप है कि आरोपी पहले भी कविता से मारपीट कर चुका था और वह मायके में भी रहने लगी थी। उसे समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया गया था। आरोप है कि इसी विवाद में आरोपी ने कविता को पहले पीटा और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद मनीष के पिता बाबू और मां भी मौके से भाग गए। आरोपी ने सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे भावनपुर थाने पहुंचकर कहा कि वह पत्नी की हत्या कर आया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी से चाकू भी बरामद किया।

दरोगा जीजा पर आत्मसमर्पण कराने का आरोप
मायके पक्ष का कहना है कि आरोपी कविता की हत्या करने के बाद अपने घर पर ताला लगाकर और दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर थाने पहुंच गया। आरोप है कि मनीष का जीजा यूपी पुलिस में दरोगा है और गाजियाबाद के लोनी में तैनात है। आरोपी ने उसकी मदद से आत्मसमर्पण किया है। इसके बाद मायके वालों को सूचना देकर पुलिस घर पहुंची। यहां वॉशरूम में कविता का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शाम साढ़े चार बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मायके पक्ष आरोपी को थाने से मौके पर बुलाने और एनकाउंटर की मांग करने लगे। शाम लगभग साढ़े सात बजे हंगामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 

शनिवार को परिजनों पर किया था हमला
बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी कविता की मामी बबीता ने बताया कि आरोपी ने मासूम बेटे उमंग के बीमार होने पर शनिवार को भी पत्नी कविता को पीटा था। कविता के फोन पर करने उसके पिता ब्रजपाल, भाई नितेष और मुविंद्र व अन्य परिजन कविता के ससुराल पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि वह उमंग का इलाज करा देंगे।

इसके बाद भी आरोपी ने डंडों से कविता के घरवालों पर हमला किया था। इसकी शिकायत थाने पर दी गई थी लेकिन थाना पुलिस ने आरोपी के जीजा की सिफारिश के कारण ठोस कार्रवाई नहीं की। मायके पक्ष का आरोप है कि अगर पुलिस आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करती तो उनकी बेटी की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन

जान बचाने को दौड़ती रही कविता मनीष के सिर पर खून सवार था। वारदात के बाद उसके घर में कई जगह खून के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस की पूछताछ और मौका-मुआयना से पता चला है कि वह चाकू लेकर पत्नी के पीछे दौड़ता रहा। कविता जान बचाने के लिए घर में दौड़ती रही। मामी बबीता ने तेजाब से हमला करने और मुंह में कपड़ा ठूंसकर चाकू से हमले का आरोप लगाया है।  

मां के शव से लिपट गए थे मासूम  वारदात के बाद आरोपी थाने चला गया। उसके दोनों बच्चे मां कविता के लहूलुहान शव से लिपटकर रोने लगे। 

चाकू लेकर थाने पहुंचा आरोपी
इस मामले में पिता ब्रजपाल की तहरीर पर आरोपी मनीष, उसके पिता बाबू, मां और बहन व बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मनीष ने वारदात के बाद चाकू लेकर थाने में आत्मसमर्पण किया है। उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। -अभिजीत कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें