फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सहारनपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं से करेंगे संवाद, 2027 को लेकर होगा मंथन

Tue, 22 Sep 2026 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सहारनपुर पहुंच गए। उनके स्वागत के लिए रोहाना से दिल्ली रोड तक कार्यकर्ता जुटे रहे। अब अंबाला रोड स्थित होटल में दो संगठनात्मक बैठकें प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार सहारनपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रोहाना से सहारनपुर तक कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहे। सड़क मार्ग पर पार्टी के झंडे, होर्डिंग और स्वागत की तैयारियां की गई थीं।

विज्ञापन




दिल्ली रोड पर नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉ. अजय कुमार समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए मौजूद रहे। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर काफिले का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: नितिन नवीन के स्वागत को दिल्ली रोड पर जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, काफिले का इंतजार

अब पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक
सहारनपुर पहुंचने के बाद नितिन नवीन अंबाला रोड स्थित होटल में पार्टी के पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसमें पश्चिमी यूपी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल होंगे। बैठक में पुराने जनप्रतिनिधियों के अनुभव और क्षेत्र से जुड़े फीडबैक पर चर्चा प्रस्तावित है।

मौजूदा पदाधिकारियों के साथ भी संवाद
इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला महामंत्रियों के साथ दूसरी बैठक होगी। इसमें संगठन से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बूथ से जिला स्तर तक संगठन की तैयारियां बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: नितिन नवीन के स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं, सिवाया टोल पर बिना रुके निकल गया काफिला

ओजपुरा में भोजन और रविदास मंदिर में दर्शन
संगठनात्मक बैठकों के बाद नितिन नवीन के ओजपुरा जाने का कार्यक्रम है। यहां वह एक पुराने कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे और रविदास मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।

2027 की तैयारियों के बीच दौरा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पश्चिमी यूपी दौरा 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर में संगठनात्मक बैठकों के साथ निर्धारित है। रिपोर्टों के अनुसार, दौरे में बूथ स्तर की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फोकस रखा गया है। 
विज्ञापन

मेरठ में स्वागत की तैयारियां भी रहीं चर्चा में
सहारनपुर रवाना होने से पहले मेरठ के मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर नितिन नवीन के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की थीं। टोल प्लाजा पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जुटे थे। जेसीबी, ट्रैक्टर और पोकलेन से पुष्पवर्षा की तैयारी भी की गई थी।

हालांकि,  नितिन नवीन का काफिला सिवाया टोल प्लाजा पर बिना रुके आगे निकल गया, जिसके बाद स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं की तैयारियां धरी रह गईं।

मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर उनका स्वागत किया। संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। 2027 के चुनावों से पहले पश्चिमी इलाके में भाजपा तैयारियों पर फोकस कर रही है। इसी को लेकर मंथन के लिए नितिन नवीन का आज सहारनपुर में एक कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें