फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना 2031 जीआईएस बेस्ड तैयार की जाए - मंडलायुक्त

विज्ञापन
सर्किट हाऊस सभागार में महायोजना-2031को लेकर बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि महायोजना 2031 जीआईएस बेस्ड बनाई जाए। जो भविष्य के जनसंख्या और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बने। बाईपास पर सेटेलाइट बस अड्डा बनाने में तेजी से कार्य करने, बेहट रोड पर ग्राम देवला से चुन्हेटी तक बाईपास अथवा रिंग रोड का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस में महायोजना 2031 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उसमें मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि महायोजना-2031 में सुगम यातायात व्यवस्था के साथ ही बाहरी जनपदों से आने वाले वाहन बिना शहर से आए गुजर जाएं। सहारनपुर विकास प्राधिकरण को सुनियोजित आवासीय व्यवस्था के लिए महायोजना में भूमि बैंक की उपलब्धता करने के निर्देश दिए। सहारनपुर नगर की भौतिक संरचना को देखते हुए प्रस्तावित बिंदुओं एवं सुझावों को महायोजना-2031 में शामिल करने एवं शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा।
गौरतलब है कि सहारनपुर विकास क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में प्रभावी मास्टर प्लान-2021 की अवधि निकट भविष्य में समाप्त हो रही है। इसके चलते अमृत योजना के अंतर्गत सहारनपुर नगर के लिए जीआईएस बेस्ड महायोजना-2031 तैयार किए जाने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा दर्पण टाकीज, कल्पना टाकीज से ट्रैफिक डायवर्ट, मुख्य सड़कों की चौड़ाई, पार्किंग प्लाजा, आवासीय/व्यवासायिक एवं औद्योगिक भू-उपयोगों को परिवर्तित करने, वर्कशॉप, बस स्टॉप तथा दिल्ली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र का प्रावधान कराने आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, नगर निगम, यातायात विभाग, चिकित्सा, परिवहन, सेतु निगम, जिला उद्योग केन्द्र, पर्यटन, पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, आवास एवं विकास परिषद, जल निगम, सिंचाई विभाग, मास्टर प्लान तैयार की जाने वाली एजेंसी मेसर्स ऑल मंडल ग्लोबल इन्फ्रा कंसलटेंट के अलावा विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों से भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण आशीष कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, मुख्य अभियंता विद्युत जीसी झा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें