फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के साज शृंगार के लिए सज गए बाजार

विज्ञापन
सोम प्रकाश शास्त्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में इस बार तमाम बंदिशों के बावजूद कान्हा का खूब दुलार और साज शृंगार किया जाएगा। जन्माष्टमी से पहले ही शहर के बाजारों में लड्डू गोपाल और कान्हा के साज शृंगार के लिए कई तरह के आइटम बाजारों में सजने लगे हैं। इनमें पीतल की धातु के लड्डू गोपाल, उनकी रंग-बिरंगी वेेशभूषा, पटका, कई तरह के डिजाइनर झूले सहित अन्य सामान बाजारों में हैं। कारोबारियों को भी उम्मीद है कि कोराना काल में पहले ही काफी चपत लग चुकी है। इसलिए कान्हा ही कुछ बेड़ा पार लगाएंगे। जन्माष्टमी के बाजार पर एक रिपोर्ट...।
विज्ञापन

पीतल की धातु के लड्डू गोपाल की बहुत मांग
पुलिस लाइन के पास स्थित दुकान के स्वामी प्रभात कुमार ने बताया कि कोरोना काल में पिछले साल के मुकाबले तो कारोबार कम रहेगा। लेकिन जन्माष्टमी नजदीक होने के कारण पीली धातु के लड्डू गोपाल की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा गोपाल के आकर्षक परिधानों के अलावा अलग-अलग डिजाइनों के झूलों और पटकों की मांग की जा रही है।
स्नान कराने पर भी नहीं उतरेगा शृंगार
हकीकत नगर स्थित एक दुकान के स्वामी सोम प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस जन्माष्टमी पर भी कारोबार पर असर है। लेकिन इस पर्व से कुछ उम्मीदें हैं। उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल को खास शृंगार दिया जा रहा है। स्नान कराने के बाद भी ये शृंगार नहीं उतरता है। इसके अलावा लाल, गुलाबी, हरा, भगवा पटके सहित परिधान भी दिए जा रहे हैं। लोग अपने बजट के हिसाब से इसकी खरीददारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वुडकार्विग उद्यमियों ने भी तैयार किए झूले
जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के बीच कुछ वुडकार्विंग उद्यमियों ने भी अपने स्तर पर विशेष झूले तैयार किए हैं। उद्यमी मुकेश कुमार, असद सहित अन्य ने बताया कि उनके यहां कुछ खास पालने तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 150 से 8000 रुपये तक के झूले बनवाए गए हैं ताकि लोग अपने बजट के हिसाब से इनकी खरीदारी कर सके । इनमें कुछ घंटे वाले भी हैं। मंदिरों को अलग से बनवाया गया है। इसके अलावा कान्हा जी के लिए लाइटिंग फैन से लेकर अन्य आइटम भी आकर्षक लग रहे हैं।
जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार में ये हैं कुछ खास आइटम्स
- पीतल की धातु के लड्डू गोपाल - 50 से 1000 रुपये तक
- कान्हा के पटके और परिधान - 150 से 900 रुपये तक
- कन्हैया जी के झूले -- 150 से 1500 रुपये तक
- पूजन सामग्री पैकेट - 80 रुपये से 300 रुपये तक
- साज शृंगार किट - 50 से 180 रुपये तक
- कान्हा जी का सिंगल बेड - 400 से 450 रुपये तक
- कान्हा जी का डबल बेड - 500 से 900 रुपये तक
- कान्हा जी की कुर्सी - 150 से 300 रुपये तक
- लड्डू गोपाल का लाइटिंग टेबिल फैन - 60 से 200 रुपये तक
- कान्हा जी के लिए हाथ का पंखा - 100 से 150 रुपये तक
स्पेशल दुकान तो नहीं, मगर करवा सकते हैं शृंगार
कारोबारियों ने बताया कि जन्माष्टमी पर यदि कोई लड्डू गोपाल का साज शृंगार करवाना चाहता है तो उसके लिए यहां कोई स्पेशल पार्लर तो नहीं हैं। लेकिन कुछ दुकानों में ही साज सजावट करने वाले सहायक रखे गए हैं। ये 200 से 300 रुपये में मनचाही सजावट करके देते हैं जिन्हें घर में झूलने में रखकर पूजन कराया जा सकता है।

वुड़ कार्विंग बाजार में सजे झूले- फोटो : SAHARANPUR

हकीकत नगर में कृष्ण्णा जी ड्रेस खरीदती बालिका- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुलिस लाइन रोड़ पर दुकान पर सजे ठाकुरजी- फोटो : SAHARANPUR

हकीकत नगर में जन्माष्टमी की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

प्रभात शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

मुकेश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें