फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क, गर्मी और जाम में बिलबिला रहे नागरिक

विज्ञापन
सहारनपुर के अंबाला रोड़ पर एक साइड़ की सड़क बंद होने लगा जाम में फंसी बसे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। घंटाघर से अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए कई दिन से खोदी गई सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सोमवार को अंबाला रोड और देहरादून रोड पर कई घंटे जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को गर्मी में मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों शहर में स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य अव्यवस्थित रूप हो रहा है। एक सड़क का कार्य पूरा नहीं होता और दूसरी तरफ सड़क खोद दी जाती है। इसी तरह कई माह तक कोर्ट रोड को खोदकर छोड़ दिया गया था और वर्तमान में कई दिनों से कोतवाली सदर बाजार में पर सड़क की खुदाई की गई। इसी तरह घंटाघर से अंबाला रोड और देहरादून रोड पर रामनगर पठानपुरा की गली तक सड़क को खोदा गया है, जिस वजह से एक तरफ की सड़क पर ट्रैफिक का आवागमन बंद किया गया। इस वजह से सोमवार की दोपहर से लेकर शाम तक इन दोनों सड़कों पर जाम लगा रहा। स्कूूल की छुट्टी के दौरान छात्रों के वाहन भी जाम में फंसे, जिस कारण गर्मी में छात्रों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने मशक्कत के बाद व्यवस्था सुचारु कराई।
धीमी गति से चल रहा कार्य
शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से लोगों का सड़कों पर निकला भी मुश्किल हो गया। इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने पिछले दिनों स्मार्ट सिटी कार्य देखी रही कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

धूल का गुब्बार बना परेशानी
सड़कों की खुदाई की वजह से घंटाघर के चारों तरफ की सड़कों पर धूल का गुब्बार उड़ रहा है, जिस वजह से यहां से निकलते हुए सांस लेने में भी परेशानी होती है। नगर निगम की ओर से पानी का छिड़काव किया जाता है, लेकिन जो गर्मी में नाकाफी है।
सड़कों पर काम चलने की वजह से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस का प्रयास रहता है कि कहीं भी जाम न लगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। -प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

सहारनपुर के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड़ तक लगा जाम में फंसे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें