फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के डर से नहीं लगने दिया मंगल बाजार

विज्ञापन
सहारनपुर में नही लगा मंगल बाजार खाली पड़ी नेहरू मार्केट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के डर से नहीं लगने दिया मंगल बाजार
विज्ञापन

सहारनपुर। अनलॉक-एक के पहले चरण में सुबह नौ से रात सात बजे तक लगभग सभी तरह के बाजार और कारोबार को रियायत दे दी गई है। शहर के लोग मंगल बाजार को लेकर कयास लगा रहे थे कि शायद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह सस्ता बाजार भी संचालित किया जा सकेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल, इस बाजार में अचानक भारी भीड़ जुटने, पुराने सामान की बिक्री से संक्रमण की आशंका से यह बाजार नहीं लगाने दिया जा रहा है। यही नहीं, शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन अन्य बाजारों में भी प्रतिष्ठान नहीं खोलने दिए जाएंगे। चालान काटने के साथ यह चेतावनी लगातार दी जा रही है।
इन हालात में मंगलवार को नेहरू मार्केट सहित आसपास के बाजार में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इन्हीं बाजारों में फेरियों और फोल्डिंग आदि पर हजारों स्टॉल लगाकर यह बाजार लगाया जाता रहा है। इस बाजार से करीब 10 हजार लोगों का रोजगार जुड़ा रहा है। हालांकि इस बाजार के कारण पार्किंग और जाम की समस्या रहती थी, लेकिन सस्ते में कपड़े से लेकर अन्य जरूरी आइटम्स मिलने के कारण इसकी मांग भी सबसे अधिक रही है।
विज्ञापन

यहां के मंगल बाजार की तुलना मेरठ के लालकुर्ती मार्केट से की जाती रही है। इस बाजार से शहर के प्रमुख व्यापारियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से कुछ हिस्सा मिलता रहा है, लेकिन मंगलवार को अचानक भीड़ बढ़ने और कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देेेखते हुए अभी इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

----------------
शहर में ऐसा लगता था मंगल बाजार
- घंटाघर चौक से श्रीराम चौक तक
- श्रीराम चौक से नेहरू मार्केट तक
- नेहरू मार्केट से शहीद गंज तक कुछ हिस्सों में
- जुबली पार्क के अंदर भी लगाया जाता था मंगल बाजार
- मंगल बाजार में लगते थे 3000 से अधिक स्टाल
- दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों से आता था माल
- शर्ट, पैंट, जींस, गैजेट्स, किड्स गारमेंट, साज श्रृंगार का सामान, जूते चप्प्ल, बैग, पर्स सहित अन्य आइटम्स मिलते थे
- देशी और विदेशी उत्पाद 70 से 80 फीसदी कम रेट पर मिलते थे इस मंगल बाजार में
- 10 हजार से ज्यादा लोगों का जुड़ा था मंगल बाजार से रोजगार
-------------------------
साप्ताहिक बंदी में नहीं खुलने दी जाएंगी दुकानें
- उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अनलॉक एक के पहले चरण में बाजारों के लिए रियायतें बढ़ी हैं। इसके बावजूद साप्ताहिक बंदी में दुकानें नहीं खुलने दी जाएंगी। ऐसे दुकानदारों के चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंगल बाजार के संचालन की स्थिति भी अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें