फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त हुए सख्त, अवैध कालोनियों के ध्वतीकरण के निर्देश दिए

विज्ञापन
मंडलायुक्त लोकेश एम विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दिल्ली रोड पर तालाब का निरीक्षण करते ह? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने बुधवार को विकास प्राधिकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर ताहरपुर गांव में अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी का भी निरीक्षण कर कालोनाइजर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और अवैध कालोनी को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस कार्य को देख रहे सहायक अभियंता रमन कुमार एवं अवर अभियंता शमीम अख्तर को निलंबित किए जाने के लिए नोटिस जारी करने और इस कार्य को एक पखवाडे के अंदर के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त विकास प्राधिकरण के लेखा विभाग, संपत्ति विभाग, अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष आदि अनुभागों का पटल वार निरीक्षण किया। ऑनलाइन प्राप्त होने वाले मानचित्रों का समय से निस्तारण करने को कहा। मंडलायुक्त द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में दिल्ली रोड, जनता रोड, पेपर मिल रोड, मल्हीपुर रोड, बेहट रोड, अंबाला रोड, गंगोह रोड पर काटी जा रही अवैध कालोनियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनियों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें