फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जहरीला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक, हालत गंभीर

Thu, 08 May 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक जहरीला पदार्थ खाकर कार्यालय में दाखिल हुआ। 
विज्ञापन
अस्पताल में युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा निवासी राशिद ने गुरुवार को सहारनपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

राशिद ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने साले पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस ने उसे ‘मेहमान नवाजी’ के चलते छोड़ दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।यह भी पढ़ें: पत्नी की बेरहमी से हत्या: प्रशांत ने हैक कर लिया था नेहा का व्हाट्सएप, पुलिस पूछताछ में किए हुए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के अंदर दाखिल होते ही राशिद अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे स्कॉर्ट में जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मामले की जांच पहले की जा चुकी है, लेकिन अब आरोपों के मद्देनजर दोबारा जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है और न्याय की उम्मीद में एक आम नागरिक की पीड़ा को उजागर करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें