पुलिस से उलझते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल में मेरठ प्रांत के बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक, विहिप जिला प्रमुख दिग्विजय पंडित आदि कार्यकर्ता मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज पहुंचे। आरोप लगाया कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा। इसका छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया। इसी के चलते बुधवार को हिंदू संगठनों ने कॉलेज में हंगामा किया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: महमूद मदनी बोले- अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं भारतीय, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड़ जवाब
पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की। कॉलेज में घंटों हंगामा चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। तक जाकर वे वापस लौटे। इस दौरान पावन कौशिक, पंकज, विनीत चौधरी, आकाश चौधरी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।