फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के फर्जी कागजात तैयार कराकर कर रहा था ब्लैकमेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह एक महिला के साथ शादी के फर्जी कागजात बनवाकर ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने इस संबंध में कोतवाली सदर बाजार में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रामनगर पठानपुरा मोहल्ला निवासी एक महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि कुनाल चौहान निवासी रामनगर गोविंदनगर ने उससे धोखाधड़ी करके शादी के फर्जी कागजात बनवा लिए। इसके बाद आरोपी महिला के घर आता था। पीड़ित विरोध करती थी तो उसके साथ शादी के कागजात परिजनों को दिखाने की धमकी देता था। यही नहीं, आरोपी कई बार महिला से लाखों रुपये की मांग कर चुका है। इसके बाद महिला ने पूरा प्रकरण परिजनों को बताया। उनकी सहमति के बाद ही महिला ने कोतवाली सदर बाजार में मामला दर्ज कराया। वहीं, पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें