फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत का कल्याण करती हैं मां शाकंभरी

विज्ञापन
स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी शक्तिपीठ में चल रही श्री देवी भागवत महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां शाकंभरी देवी-देवताओं की रक्षा कर जगत का कल्याण करती हैं।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रीदेवी भागवत महापुराण कथा में यमुनानगर से ज्ञानेंद्र धीमान एवं राघव अरोड़ा ने परिवार सहित व्यासपीठ का पूजन किया और महाराज श्री को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां भगवती ने अनेक दानवों का संहार कर सृष्टि की रक्षा कर जन-जन का कल्याण किया। प्रत्येक जीव के मन में विकार रूपी लोभ, पाप, छल बसे हैं, जिनका मां भगवती की कृपा के बिना नष्ट होना संभव नहीं है। इस अवसर पर आचार्य बैजनाथ भट्ट, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, रमेशचंद जैन, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, संजय मित्तल, मांगेराम चौधरी, अनिकेत राय, गीता, संगीता, रेखा, कविता, निर्मला, रीता, ममता, कौशल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें