सहारनपुर। कृति योग सेवा समिति के अध्यक्ष व योग शिक्षक डाक्टर अरुण कुमार योगी ने कहा कि नियमित योगासन करने से जीवन सुखदायी हो जाता है। मनुष्य के मन से भय खत्म होता है और बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
पुलिस लाइन मैदान पर शाश्वत मानव चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे योग शिविर का बुधवार को समापन किया गया। योग शिक्षक डाक्टर अरुण कुमार योगी ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, भुजाआसन, मंडुक आसन, चक्की चालन सहित अनेक योगासन कराए। इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक योगराज सिह ने योग को जीवन में अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि योग ऐसी कला है जिससे मनुष्य स्वस्थ तो रहता ही है साथ ही शारीरिक विकास भी होता है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने योग के फायदों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर आरआई अजय श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी, ब्रजमोहन सिंह, देवेंद्र कुमार, रविंद्र सैनी, ब्रजपाल सिंह, इंदिरा भल्ला, प्राची बब्बर, सुनीता यादव, अरविंद यादव, संदीप खटाना, मनमोहन शर्मा, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।