फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, शिक्षक होंगे उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के कारण कई माह से बंद चल रहे परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय आज (बृहस्पतिवार) से खुल रहे हैं। केवल शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा और नामांकन से लेकर अन्य जरूरी कार्य पूर्ण करने होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने जनपद में खूब कहर बरपाया। कई बेसिक शिक्षकों की जान तक चली गई। ऐसे में शासन ने शिक्षकों को घर ही से काम करने के आदेश जारी किए थे। अब कोरोना के हल्का पड़ने के बाद शासन ने एक जुलाई से विद्यालय खोलने के आदेश दिए हैं, इसके अनुपालन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालयों में समय से उपस्थित रहकर कार्य निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने तथा मोहल्ला कक्षाओं के माध्यम से पठन-पाठन कराने को भी कहा है। गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
यह कार्य निपटाएंगे शिक्षक
शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराना।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्रेषित परिवर्तन लागत की धनराशि विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में भेजना।
नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण कराना।
ऑपरेशन कायाकल्प की गतिविधियों को विद्यालयों में पूर्ण कराना।
मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन कराना।
जिला प्रशासन एवं विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करना।
शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद के परिषदीय विद्यालय आज से खुल रहे हैं। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहना होगा और कार्यों को निपटना होगा। बच्चों का पठन-पाठन ऑनलाइन चलेगा। इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।- रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें