फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव: मतगणना के लिए लगेंगी आठ टेबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव में मतगणना 12 अप्रैल को जेवी जैन डिग्री कॉलेज में होगी। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए आठ टेबिल लगायी जाएंगी। इनमें एक टेबिल रिटर्निंग ऑफिसर और सात टेबिल पर मतगणना होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को सात पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की उप निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने कहा कि आरओ टेबिल पर स्वयं प्रत्याशी या उसका निर्वाचन अभिकर्ता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी दस अप्रैल तक मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसे जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराकर मतगणना कक्षों में प्रवेश के लिए पास प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ता को एक टेबिल से दूसरे टेबिल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें