सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने बलिया में उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का पेपर लीक होने का खुलासा करने वाले पत्रकार अजीत ओझा को जेल भेजने का विरोध जताया। पत्रकारों ने जिलाधिकारी के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
बुधवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार मुख्य संरक्षक जावेद साबरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, संयोजक अबूबकर शिबली के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि इंटरमीडिएट का पेपर लीक होने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार अजीत ओझा के बेकसूर होने के बावजूद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। पत्रकार ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह द्वारा मांगने पर लीक पेपर उनके व्हाट्सएप पर भेजा था। उन्होंने पत्रकारों पर दर्ज मामले को वापस लेने और गोपनीयता भंग करने के आरोप में बलिया के जिलाधिकारी को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा की मांग उठाई। इस दौरान सीपी सिंह, अवनींद्र कमल, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. शाहिद जुबैरी, विशाल कश्यप, सुधीर सोहल, उमेश शर्मा, सुरेंद्र सिंघल, शरद कुमार, गौरव सैनी, अरविंद गुप्ता, फरमात अली, अनिल कुछाडिया, अजय यादव, कमर काजमी, जसवीर सिंह, सचिन यादव, शशांक शर्मा, जावेद राणा, एच शंकर, नितिन भारद्वाज, संजय सिंह, अमानुल्ला खान, मदन सिंह, ब्रजमोहन, जुहेब खान, परमिंदर सिंह, कमल कश्यप, अमित गुप्ता, विपिन बजाज, संजीव खुराना, मदन सिंह, दीपक तिवारी, ज्ञानेश सिंह, अजय चौधरी मौजूद रहे।