फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नई टाउनशिप के लिए फरवरी से भूमि की खरीद

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप के लिए फरवरी से भूमि खरीद शुरू हो जाएगी। टाउनशिप के लिए 293 किसानों की 52.2 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। इनमें से 176 किसानों ने सहमति दे दी है, अन्य किसानों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण जल्द ही दिल्ली रोड पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई टाउनशिप विकसित करेगा। दिल्ली रोड के गांव चुनैटी गाडा, सैदपुरा और बहलोलपुर के 52.2 हेक्टेयर भूमि को नई टाउनशिप विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। इस जमीन का अधिग्रहण करने पर किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। यह भूमि 293 किसानों की है, इनमें से 176 किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। फरवरी से इस भूमि का बैनामा होना शुरू होने की उम्मीद है।
दरअसल, अपनी भूमि नहीं होने के चलते सहारनपुर विकास प्राधिकरण लंबे समय से महानगर में कोई काॅलोनी विकसित नहीं कर पाया है। गठन के बाद विकास प्राधिकरण ने देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया था। इसके बाद से अब तक उसने किसी नई परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण नहीं किया है। जिन विकास प्राधिकरणों के पास अपना लैंड बैंक नहीं है या नगण्य है, उनसे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत भूमि अर्जन के प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद विकास प्राधिकरण ने बोर्ड की बैठक में दिल्ली रोड पर नई टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव पास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें