फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में होगी कोविड टारगेट सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पड़ोसी राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद में भी चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार से कोविड टारगेट सैंपलिंग शुरू की जा रही है। इसके तहत चिकित्सा विभाग की टीमें मेडिकल कॉलेज सहित शिक्षण संस्थाओं में जाकर जांच करेंगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि टारगेट सैंपलिंग शुरू हो रही है। पहले तीन दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज, निजी मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थाओं में टारगेट सैंपलिंग की जाएगी। इसके बाद तीन दिन की टारगेट सैंपलिंग जिला अस्पताल, निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब आदि में चलेगी। इस प्रकार पूरा कार्यक्रम आया है, जो आगामी दिनों में चलेगा। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए लोगों से सावधान हो जाने की अपील की है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
27,823 लोगों ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में सोमवार को 364 बूथों पर टीकाकरण हुआ। सोमवार को 68,500 लोगों को पहली और दूसरी खुराक का लक्ष्य रखा गया था। इनके सापेक्ष 27,823 लोगों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

डेंगू के दो मामले मिले
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को भी दो मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जनपद में अभी तक डेंगू के 454 मरीज मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं, जिनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें