फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न पत्रों को लोहे की अलमारी में डबल ताले में बंद करके रखें : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्र लोहे की आलमारी में डबल ताले में बंद कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। वह जेवी जैन इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नकल विहीन कराना प्रदेश सरकार और विभाग की प्राथमिकता में है। किसी भी सूरत में नकल नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अब परीक्षाएं शुरू होने में केवल सात दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी छोटी मोटी खामियों को समय रहते दूर कर लिया जाए। परीक्षाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी परीक्षा सामग्री है उसे सुरक्षित रखा जाए। खासकर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा प्राथमिकता में होनी चाहिए। प्रत्येक केंद्र में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जिसमें लोहे की अलमारियों में डबल ताले में सुरक्षित रखी जाएं। सुरक्षा में गार्ड लगाने के साथ ही सीसीटीवी की व्यवस्था रहे। बैठक में सभी 101 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें